भारत की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली (Palak Kohli) इस समय मुश्किलों से जूझ रही हैं. देश की सबसे युवा पैरालिंपियन पलक को एक गंभीर बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है जिसके चलते वह परेशान हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारतीय पैरा बैडमिंटन नाम के ट्विटर हैंडल के मुताबिक पलक को बोन ट्यूमर के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Full View


इस अकाउंट से कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा गया है, "भारत की सबसे युवा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह बोन ट्यूमर से लड़ाई लड़ रही हैं.उनके जल्दी स्वास्थ होने की कामना करते हैं." पलक ने भी नौ जून को अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट करते हुए लिखा था, "मैं जल्दी हार नहीं मानने वाली." इस पर खेल मंत्री अनुरागा ठाकुर ने जवाब देते हुए लिखा था, "हम तुम्हारे साथ हैं पलक. आप इस लड़ाई को जीतोगी. दुआ है आप जल्दी ठीक होगी."

Tags: