विशेष ग्रामसभा में विलेज़ प्लान का किया गया अनुमोदन

Update: 2025-10-03 11:57 GMT

बलौदाबाजार। राज्य शासन के निर्देशानुसार महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिले के सभी गांव में ग्रामसभा क़ा आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभा में अन्य प्रमुख विषयो पर चर्चा के साथ ही आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विलेज़ प्लान का अनुमोदन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कसडोल ग्राम कोट,चरौदा ब,गबौद,ढेबी,कोसमसरा,बड़गांव,

अमरूवा,बार,बम्हनी,धमलपुरा,सोनाखान एवं परसदा में आदि कर्मयोगी अभियान अंत विलेज प्लान 2030 का अनुमोदन किया गया।

जिले में अब तक 971 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून से 3 अक्टूबर 2025 तक 971 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक वर्षा तहसील टुण्डरा में 1179.1 मिमी. एवं सबसे कम वर्षा सिमगा तहसील में 814.1 मिलीमीटर हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसील सुहेला 1130.5 मिमी, पलारी में 1059.4 मिमी, सोनाखान 940.7 मिमी, बलौदाबाजार 936.2 मिमी, भाटापारा 925 मिमी, लवन 909.1 मिमी एवं कसडोल 844.7 मिलीमीटऱ वर्षा दर्ज की गई है। इस तरह कुल 8738.8 मिमी अभी तक दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 971 मिमी है।3 अक्टूबर 2025 को 423.3 मिलीमीटर दर्ज की गई है जिसकी औसत वर्षा 47 मि.मी.है। तहसीलवार में बलौदाबाजार 97.5 मिमी, पलारी 78 मिमी, सुहेला 73.5 मिमी, भाटापारा 50.9 मिमी, लवन 39.8 मिमी, टुण्डरा 38 मिमी, सिमगा 22.6 मिमी, सोनाखान 18 मिमी एवं कसडोल 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News

null