रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय विद्यालय के बाहर हंगामा हो गया। एक स्टूडेंट को शुरुआती जांच में अंदर आने की अनुमति दे दी गई, लेकिन केंद्र के अंदर जाने 15 मिनट बाद उसे यहां बोलकर वापस लौटा दिया गया कि उसका परीक्षा केंद्र दूसरा है। इसके अलावा जगदलपुर के पीजी कॉलेज के बाहर नीट पेपर लीक मामले को लेकर NSUI कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। मौके पर कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में लगभग आधा घंटा लग रहा था। स्टूडेंट्स को गाइड करने के लिए अनाउंसमेंट किया गया। ताकि अभ्यर्थी किसी भी तरह की जल्दबाजी या परेशानी से बचने के लिए समय रहते परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लें।