अज्ञात वाहन चालक ने डिलीवरी बॉय को मारी ठोकर, इलाज के दौरान युवक की मौत

छत्तीसगढ़

Update: 2021-08-31 04:48 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। ड्यूटी के बाद घर लौट रहे फूड डिलीवरी ब्वाय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया। सिम्स में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।

सिविल लाइन थाने में पदस्थ मनोज पटेल ने बताया कि घटना रात 11 बजे की है। तिफरा के नर्मदा विहार निवासी शशिकांत चौबे (37 वर्ष) फूड डिलीवरी का काम करते थे। रात 11 बजे वे ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर जा रहे थे। जिला न्यायलय के सामने अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार शशिकांत को टक्कर मार दी।

इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, चालक वाहन समेत वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं, घायल के मोबाइल से उसकी पहचान के बाद घटना की सूचना स्वजन को दी गई। इस पर स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान घायल शशिकांत की मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News