अनोखा मतदान केंद्र: सिर्फ महिलाएं ही जा सकतीं हैं मतदान करने

Update: 2022-04-12 09:14 GMT

खैरागढ़ उपचुनाव। भीषण गर्मी से बचने के लिए कई मतदाता सुबह सवेरे ही मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच गए। खास बात यह है कि यहां संगवारी मतदान केंद्रों में महिला मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया जा रहा है। यह एक अनोखा मतदान केंद्र है, जहां सिर्फ महिलाएं ही मतदान करने जा सकतीं हैं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह मतदान केंद्र विवाह समारोह जैसा सजाया गया है, जहां महिलाएं उत्‍साह से वोट देने पहुंच रहीं हैं। इतना ही नहींं इन महिला मतदाताओं का बकायदा तिलक लगाकर स्‍वागत किया जा रहा है। यहां गर्मी को देखते हुए मतदाताओं के लिए शीतल पेयजल आदि की व्‍यवस्‍था भी की गई है।

बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के अलावा जकांछ के उम्‍मीदवार नरेंद्र सोनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्‍होंने नईदुनिया से चर्चा करते हुए कहा कि उपचुनाव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राजा देवव्रत सिंह हमारे बीच नहीं है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता सरकार के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने यहां चुनाव प्रचार किया है, उसे जनता देखा रही है। उनकी पार्टी इस तरह के प्रचार से दूर है। वे सीधे मतदाताओं से संपर्क में रहे हैं।

Tags:    

Similar News

-->