केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

छग

Update: 2025-07-30 15:34 GMT
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात को लेकर श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व केवल नीतियों और विकास कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देशवासियों के विश्वास और आकांक्षाओं का वास्तविक प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। “विश्व मंच पर आज भारत की जो प्रतिष्ठा है, वह प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शिता, निर्णायक नेतृत्व और जनसेवा के प्रति अटूट संकल्प का परिणाम है,” श्री साहू ने कहा।
राज्यमंत्री तोखन साहू ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री से हुई यह मुलाकात उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। “श्री मोदी जी का विचारशील मार्गदर्शन मेरे लिए ऊर्जा और संकल्प का स्रोत है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विकास की दिशा और गति को एक नया बल मिल रहा है।” इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के सामाजिक एवं विकास कार्यों से संबंधित अद्यतन जानकारी भी दी और विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए और अधिक सहयोग की अपेक्षा भी जताई। श्री साहू ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को "राष्ट्र के नव निर्माण की आधारशिला" बताते हुए उन्हें राष्ट्रनायक की संज्ञा दी।
Tags:    

Similar News