रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश, सिर और हाथ कटे हुए मिले

छग

Update: 2023-05-28 15:05 GMT
रायपुर। रायपुर से सटे इलाके में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। ये मामला आरंग थाना इलाके का है जहां ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला ने ख़ुदकुशी कर ली है। मामलें में जानकारी देते हुए आरंग थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है। महिला की लाश पुलिस को आज शाम साढ़े पांच से छह बजे के बीच मिली है। महिला के शव के दो हिस्से हो गए थे जिसमें महिला का हाथ और सिर कटकर अलग हो गया। अज्ञात महिला की लाश की अब तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 50 से 55 बताई जा रही है। महिला की लाश आरंग के अकोली कला रोड के पास रेलवे ट्रैक से मिली है।
Tags:    

Similar News