शिवनाथ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी

छग

Update: 2026-02-22 09:01 GMT
Durg. दुर्ग। शहर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब शिवनाथ नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चिखली के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने चिखली स्थित शिवनाथ नदी पुल के नीचे एक व्यक्ति की लाश पड़ी देखी। शव दिखाई देने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले में रहस्य बना हुआ है। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को मृतक के बाएं हाथ पर ‘गौतम चंद’ नाम गोदना (टैटू) के रूप में लिखा मिला है। इसी आधार पर पुलिस पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में पूछताछ भी शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से मृतक के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में चर्चा और आशंकाओं का माहौल है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News