मुर्गियों से लदे वाहन में घुसी बेकाबू पिकअप, चालक ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

छत्तीसगढ़.

Update: 2026-05-05 16:07 GMT
महासमुंद: जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर आज दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुराने काठी ढाबा के पास झलप की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मुर्गी से लोड ट्रक (आयशर 709) में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन सड़क से नीचे उतरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बता दें कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर मदद के लिए पहुंचे, लेकिन पिकअप चालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो झलप के बरेकेल का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News