शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म...आरोपियों ने जंगल में वारदात को दिया अंजाम

बड़ी खबर

Update: 2021-03-13 16:47 GMT

फाइल फोटो

जशपुर। जिले के पंडरापाठ थाना इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का ताजा मामला सामने आया है। दोनों लड़कियां शादी समारोह से लौट रही थी। इस दौरान जंगल में दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

पंडरापाठ थाना पुलिस के अनुसार दो नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़कियां शादी समारोह से लौट रही थी। इस दौरान 2 आरोपियों ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद जंगल में ले लाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->