लोगों से लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2022-06-04 16:11 GMT

बिलासपुर। एनीडेस्क एप डाउनलोड करवाकर वृद्ध के खाते से 52 लाख 53 हजार 699 स्र्पये पार करने वाले दो ठगों को पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से मात्र एक लाख स्र्पये बरामद किए गए हैं। झारखंड में कैंप लगाकर दो दिनों तक तलाश करने के बाद बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली। सरकंडा के राजकिशोर नगर केशर आवास के रहने वाले नरेंद्र कुमार स्वर्णकार(67) ने एक जुलाई 2021 को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसमें बताया कि अनजान मोबाइल नंबर से उन्हें फोन आया था। फोन करने वाले खुद को जीओ कंपनी का अफसर बताया। केवाईसी नहीं कराने पर नोटिफिकेशन पर रोक लगाने का झांसा दिया। फिर दस स्र्पये का रिचार्ज आनलाइन नेट बैंकिंग के माध्यम से कराया। इसके बाद वृद्ध से मोबाइल पर एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया गया। कुछ समय में ही पीड़ित के बैंक खाते से 52 लाख 53 हजार 699 स्र्पये आनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया गया।
पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान आरोपित का लोकेशन झारखंड के जामताड़ा में मिला। एसपी पारूल माथुर के निर्देश पर पुलिस की टीम झारखंड रवाना हुई। खोजबीन कर झारखंड के जिला जामताड़ा थाना करमाटाउ के ग्राम बगरूडीह बजरंगबली मंदिर के पास रहने वाले आरोपित झरी मंडल(70) और सचिन मंडल (22) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपराध स्वीकार किया है। उसके कब्जे से एक लाख स्र्पये बरामद किया है।
पहले से जेल में है एक आरोपित
पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक आरोपित झुन्ना भंडारी को बिलासपुर पुलिस पहले से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो आरोपित फरार थे। बताया जा रहा है जामताड़ा, बगरूडीह, फूकबंडी, मारगोमुंडा, मुधपुर समेत आसपास के गांव के ग्रामीणों ने सरकंडा क्षेत्र के कई लोगों के साथ आनलाइन धोखाधड़ी की है।
Tags:    

Similar News