कोरबा में ट्रेन से कटकर ट्रिपल सुसाइड

Update: 2026-05-07 05:33 GMT

कोरबा। जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में दो मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक युवक की शिनाख्त 10 दिन बाद भी नहीं हो पाई है। एक युवक ने मां से नाराज होकर जान दी, वहीं दूसरा जिंदगी से परेशान था।

पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी के पास की है। यहां रेलवे ट्रैक पर दमखांचा मड़वारानी निवासी राज सिंह गोंड (22 ) का शव कटा हुआ मिला था। थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि जांच में परिजनों ने बताया कि राज शराब के नशे में था और घर में तोड़फोड़ कर रहा था। मां के मना करने पर वह "घर से जा रहा हूं" कहकर निकला था। आशंका है कि गुस्से में आकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना कुछ दिन पहले सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर फाटक के पास की है। यहां एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला था। मृतक के पास केवल घर की चाबी मिली थी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Tags:    

Similar News