रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज प्रश्नकाल में PWD, PHE समेत उद्योग विभाग के मुद्दे उठेंगे। ध्यानाकर्षन में लंबित राजस्व मामलों पर चर्चा होगी। साथ ही धमतरी जिला अस्पताल अव्यवस्था पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं आज और कल राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। यह 21 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। राज्यपाल ने अभिभाषण के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

राज्यपाल ने कहा कि, सरकार कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है। इसलिए कानून में बदलाव किया गया है जिसके तहत दुकानें अब 24 घंटे सातों दिन खुली रह सकेंगी। इससे न केवल कारोबार बढ़ेगा, बल्कि रोजगार के नए मौके पैदा होंगे। उपभोक्ताओं को भी सुविधा होगी।

Tags: