Raipur. रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस के थाना खरोरा क्षेत्र में दिनांक 20/04/2026 को “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायस मिल के पास छड़िया खरोरा रोड और पचरी रोड प्लाईवुड कंपनी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में आरोपी हितेन्द्र सेन और आशीष गुप्ता को पकड़ा गया। इनके कब्जे से एक सफेद कपड़े के झोले में रखे 34 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब (सवा शेरा) बरामद की गई। प्रत्येक पौवा में 180-180 मिलीलीटर शराब पाई गई, कुल मात्रा 6 लीटर 120 मिलीलीटर रही। जब्त शराब की कीमत लगभग 3400 रुपये और बिक्री की नगदी 200 रुपये सहित कुल जुमला कीमत 3600 रुपये आंकी गई। दूसरी कार्रवाई में आरोपी चेतन निषाद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से काले रंग के बैग में रखे 30 पौवा रोमियो देशी मदिरा मसाला शराब बरामद की गई।
जिसकी कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर और कीमत लगभग 3000 रुपये बताई गई। दोनों मामलों में थाना खरोरा में अप.क्र. 212/26 और 213/26 दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया, लेकिन शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके परिजनों को सूचना देकर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई।