आज दिल्ली में बूंदाबांदी होने की संभावना

Update: 2023-09-18 01:55 GMT

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले दो-तीन दिन में हुई बारिश से मौसम बदल गया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इस दौरान हवा की गति 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। वहीं, मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में राजधानी में रविवार को उमस भरा मौसम रहने के साथ दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक आंशिक वर्षा हुई। शहर में आर्द्रता 71 प्रतिशत और 100 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

Tags:    

Similar News