Raipur के राशन दुकान से हुई चोरी, FIR दर्ज

छग

Update: 2024-07-23 17:47 GMT
Raipur. रायपुर। रायपुर में एक राशन दुकान के गल्ले में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए चोरी हो गए। पुलिस ने करीब एक महीने बाद एफआईआर FIR दर्ज की है। इस चोरी के दौरान 2 संदिग्ध CCTV में भी कैद हुए थे। उसके बावजूद जांच नहीं की गई। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। योगेश वाधवानी में पुलिस को बताया कि, वो आजाद चौक का रहने वाला है। बरसाना ऐनक्लेव के सामने उसकी सतगुरु नाम से किराने की दुकान है। जहां 26 जून को रात में ताला बंद कर घर चला गया।

अगले दिन सुबह आकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर का सामान भी बिखरा हुआ था। गल्ले में रखे करीब 1 लाख 20 हजार रुपए चोरी हो गए थे। इस मामले में पीड़ित ने चोरी के बाद आमानाका थाना में पहुंचकर शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया। अब करीब एक महीने बाद इस मामले में FIR दर्ज हुई है। FIR के मुताबिक, चोरी के दौरान दो संदिग्ध लोग CCTV कैमरे में कैद भी हुए थे। लेकिन मामले में जांच नहीं की गई।
Tags:    

Similar News