बेटे ने बाप को दी खौफनाक मौत, पैर और गला काटा

गिरफ्तार

Update: 2022-08-07 07:52 GMT

बिलासपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बंदोरा में संपत्ति के विवाद में बेटे ने बाप का पैर और गला काट दिया। इसके बाद लाश को मंदिर के पास बांध में फेंक दिया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। रविवार की सुबह मरवाही के बंदोरा गांव में रहने वाले हरीदिन सिंह बाकरे(60) की लाश बांध के किनारे मिली। हत्यारे ने हरीदीन का गला और पैर काट दिया था।

हरीदीनन गांव के एक मंदिर में पुजारी के सहयोगी के रूप में काम करता था। उसकी लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मरवाही पुलिस और जिले के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एएसपी अर्चना झा ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि हरीदीन ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी को उसने 40 साल पहले ही छोड़ दिया था। पहली पत्नी की तरफ से उसका एक बेटा भी है। हरीदीन ने अपनी संपत्ति का बंटवारा भी कर दिया था। पहली पत्नी का बेटा कृपाल सिंह बाकरे इस बंटवारे से असंतुष्ट था। इसी बात को लेकर वह आए दिन अपने पिता से विवाद करता था।

शनिवार को भी बाप बेटे के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कृपाल सिंह अपने घर लौट गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेही कृपाल सिंह को हिरासत में ले लिया। पहले वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपित के बताया कि देर रात उसने मंदिर के पास अपने पिता के घर जाकर उनकी गला काट कर हत्या कर दी। इस बीच उसने बेरहमी से अपने पिता के पैर को भी काट दिया था। अपराध छुपाने उसने शव को मनोरा बांध में फेंक दिया। आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।


Tags:    

Similar News