सिक्योरिटी गार्ड को दिया झांसा, और 59 हजार ले उड़े बाइक सवार चोर

छग

Update: 2022-03-11 10:09 GMT

दुर्ग। उठाई गिरी के मामले घटने से लोग दहशत में हैं। सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि एलआईजी 98 वार्ड 6 हाउसिंग बोर्ड कालोनी उम्दा भिलाई तीन निवासी बलदाउ प्रसाद चंद्राकर सिक्योरिटी गार्ड है। उसने उठाई गिरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह उसे अपने खेत में बोर कराना था। रुपए की आवश्यकता होने पर गुरुवार दोपहर वह सुपेला स्थित एसबीआई बैंक गया था। वहां उसने 59 हजार रुपए निकाले थे। इसके बाद उसने एक झोले में रुपए पासबुक और चेकबुर रखा। झोले को अपनी बाइक की डिक्की में रखा और घर जाने के लिए निकला था।

वह जैसे ही ही कोसानाला टोल प्लाजा सर्विस रोड के पास पहुंचा पीछे दो बाइक सवार युवक आए। उन्होंने अपने चेहरे पर स्कार्फ बांधा हुआ था। उन्होंने खुद से सड़क पर रुपए गिराकर उसे पीछे से आवाज दी और कहा कि उसके रुपए गिर गए हैं। बलदाऊ बाइक रोककर रुपए रुपए लेने के लिए पीछे गया तो देखा कि वह रुपए उसके नहीं हैं। इसके बाद वह बाइक के पास आया और देखा कि डिक्की खुली थी। डिक्की के अंदर रुपए से भरा झोला गायब है। इसके बाद उसने आसपास उन दोनों युवकों को काफी खोजा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।


Tags:    

Similar News