युवती ने की खुदकुशी करने की कोशिश, पिया कीटनाशक

Update: 2022-05-10 07:21 GMT

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के युवती ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तबीयत बिगड़ी तब स्वजन को घटना के बारे में पता चला। युवती को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। सिम्स के मेडिकल वार्ड में युवती का इलाज चल रहा है। जहर पीने के कारण का पता नहीं चल पाया है। ग्राम सेलर के रहने वाले गोपाल केंवट खेती किसानी का काम करते हैं। सोमवार को गोपाल मजदूरी करने गए थे। उनकी बेटी नेहा केंवट(19) घर पर अपने मां के साथ थी। मां दूसरे कमरे में काम कर रही थी। सुबह 11.30 बजे नेहा अपने कमरे में उल्टी करने लगी। इस बीच नेहा की मां कमरे से बाहर निकली और पूछताछ की। तब नेहा ने कीटनाशक दवा पीने के बारे में जानकारी दी। जहर का असर शरीर में फैलने से युवती की हालत बिगड़ने लगी।

स्वजन ने मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। इस बीच पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना के बारे में बताया गया। कुछ समय बाद 112 के आरक्षक रमेश राठौर और चालक अश्विनी साहू मौके पर पहुंचे। नेहा के कमरे की तलाशी लेने पर फसल में छिंड़काव करने वाला कीटनाशक का पैकेट मिला। नेहा में कीटनाशक को पीने की बात स्वीकार की। इसके बाद स्वजनों ने तत्काल नमक पानी पिलाया। इस बीच 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। युवती को सिम्स में भर्ती कराया गया।

Tags:    

Similar News