Chhattisgarh News: निष्ठावान भाजपा नेताओं का जल्द खत्म होगा वनवास

Update: 2024-06-20 05:25 GMT

12 निगम मंडलों में नाम लगभग फाइनल

सत्ता और संगठन में जगह मिलने की उम्मीद में बड़े नेताओं के लगा रहे फेरे

15 वर्षो से सत्ता सुख से वंचित लोगों को प्रमुखता देने की भी खबर

निकाय चुनाव के समय निगम-मंडलों में होगी अध्यक्ष-सदस्यों नियुक्ति

लगभग 20 निगम-मंडलों, आयोगों में होगी नियुक्तियां

इनकी भी लॉटरी लग सकती है...संभावितों के नाम - सुनील सोनी, शिवरतन शर्मा, छगनलाल मूंदड़ा,ललित जयसिंघ, संजय श्रीवास्तव,देवजी भाई पटेल, मोहन एंटी, डा. सलीम राज, अमित साहू, मिर्जा एजाज बेग, संजूनारायण सिंह, रसिक परमार, मीनल चौबे, शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, गौरीशंकर श्रीवास, यूनूस कुरैशी, रूस्तम भाटी और आकाश विग जैसे नेताओं का नाम शामिल हो सकता है।

रायपुर raipur news। निकाय चुनाव के समय छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियां शुरू होंगी। पार्टी के सूत्रों के अनुसार भाजपा सरकार सिर्फ अभी लगभा 20 निगम मंडलों में नियुक्ति corporate board appointment करेगी। इस बार नए लोगों की भी भाग्य का पिटारा खुलने वाला है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जो पिछले 15 वर्षों में सत्ता का सुख नहीं भोग पाए थे, उनका भाग्य इस बार सायं-सायं चमकने वाला है। विधानसभा उप चुनाव और निकाय चुनाव के समय जिन नेताओं को निकाय या अन्य चुनाव के लिए टिकट नहीं मिल पायेगी उन्हें निगम मंडलों में पद देकर खुश किया जायेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस शासन काल में हुई नियुक्ति में एक दो को छोड़कर बाकी सभी नेता इस्तीफा दे चुके हैं । सूत्र यह भी बता रहे हैं कि निगम-मंडलों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य पद पर उन्हीं नेताओं को नियुक्तियां मिलेगी जिनका आम जनता से सीधा मेल मिलाप है । इसके अलावा नाराज नेताओं को भी एडजस्ट करने की जानकारी मिल रही है। भाजपा BJP के जिन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है, उन्हें निगम-मंडल में शामिल किया जा सकता है। पहले चरण में 12 निगम मंडलों में नियुक्ति होगी। आठ की नियुक्ति कोटे के आधार पर होगी। बचे 10 लोगों की नियुक्त संगठन और मंत्रियों से जुड़े लोगों की सिफारिश से की जाएगी।

प्रदेश के 30 से अधिक निगम-मंडलों, आयोगों में होनी है नियुक्तियां

chhattisgarh news प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन पदों पर काबिज कांग्रेस Congress के कुछ नेताओं ने खुद इस्तीफा दे दिया था, और जो न्यायालय के आदेश से अभी तक बने हैं हैं उन निगम मंडलो को छोड़कर बाकी में नियुक्तियां की जाएगी।

कांग्रेस सरकार के जाने के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नई नियुक्तियों का भाजपाई इंतजार कर रहे हैं जो शीघ्र ही भरे जायेंगे । निगम-मंडल आयोगों के अध्यक्षों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया जाता है। इसमें उनके वेतन-भत्ता, गाड़ी, आवास आदि की सुविधा दी जाती है। इस तरह से उन्हें भी सत्ता सुख दिया जाता है। इसी तरह अलग-अलग मंडल आयोगों में सदस्यों को भी विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलता है। इन पदों पर पुराने कर्मठ नेताओं को ही बनाया जाता है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल में हुई नियुक्ति

प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल में अशासकीय सदस्यों की नियुक्ति हुई जिसने पुराने कार्यकर्ताओं के अलावा पांच विधायकों को भी सदस्य बनाया गया है। कांग्रेसी सदस्यों को हटाकर भाजपा के कार्यकर्ताओ को नियुक्ति दी गई है।

Tags:    

Similar News

-->