अमलीडीह में बजबजा रही थी नाली, निगम ने तत्काल सफाई कर एंटी लार्वा किया छिड़काव

Update: 2026-01-04 03:53 GMT

रायपुर। नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग को जोन क्रमांक 10 अंतर्गत अमलीडीह क्षेत्र में नाली में कचरा जमा होने के कारण गंदगी, दुर्गध एवं मच्छरों की समस्या से सम्बंधित जनशिकायत प्राप्त हुई। स्वच्छता से संबंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम रायपुर की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने सम्बंधित जोन के जोन स्वास्थ्य अधिकारी को उक्त क्षेत्र में तत्काल सफाई कार्य कराने हेतु निर्देशित किया।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश के परिपालन में संबंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा तत्काल सम्बंधित स्थल पर पहुंचकर नाली की समुचित सफाई कराई गई, जमा कचरे का उठाव किया गया तथा क्षेत्र को स्वच्छ किया गया।

साथ ही मच्छर नियंत्रण हेतु आवश्यकतानुसार एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग कार्य भी कराया गया। उक्त सम्बंधित क्षेत्र में सफाई कार्य निरंतर / नियमित रूप से जारी है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या पुनः उत्पन्न न हो। संबंधित सफाई टीम को नियमित निगरानी रखने एवं नागरिकों को, नाली / सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैँ।



Tags:    

Similar News

null