कलेक्टर ने तैयारी को लेकर की समीक्षा, अधिकारियों को दिये जरुरी निर्देश
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले मे 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। हर विकासखंड मे एक चिहांकित ग्राम मे विशाल शिविर लगाए जाएंगे जिसमें लोगों के आवेदनों का तत्काल निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों कि बैठक लेकर शिविर की तैयारी के सम्बन्ध जरुरी निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि सेवा सेतु शिविर जिला स्तरीय शिविर शिविर होग़ा जिसमें सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे औऱ जिला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस शिविर मे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। उन्होंने एसडीएम एवं जनपद सीईओ को शिविर की व्यापक तैयारी समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।
बताया गया शिविर सबसे पहले 1 अक्टूबर को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत पनगांव के कृषि उपज मण्डी मे लगाई जाएगी। 3 अक्टूबर को विकासखंड भाटापारा के ग्राम बोडतरा स्थित शासकीय हाई स्कूल बोडतरा, 5 अक्टूबर को विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत छेरकापुर, 6 अक्टूबर को विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत कोसमसरा क एवं 7 अक्टूबर को विकासखंड सिमगा के ग्राम कामता मे होग़ा।