बछड़े को कार ने रौंदा, मौत के बाद गाय रोते दिखी

छग

Update: 2025-07-12 08:27 GMT

बिलासपुर। कार सवार ने बेरहमी से एक बछड़े को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बछड़ा अपनी मां (गाय) के साथ चल रहा था। कुछ देर के लिए वो अपनी मां से अलग हुआ, इसी बीच कार ने उसे कुचल दिया।

बछड़े के रंभाने की आवाज सुनकर गाय उसके पास जाकर उसे चाट-चाटकर उठाने की कोशिश करती रही। लेकिन, उस बेजुबान को क्या पता था कि बछड़े की मौत हो गई है। घटना दयालबंद के नारियल कोठी स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि टिकरापारा निवासी मोहित यादव गौ सेवक हैं। उन्हें किसी ने फोन पर बताया कि बछड़े को कार ने कुचल दिया है। जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंच गया। लेकिन, तब तक बछड़े की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने आसपास के गौ पालकों से जानकारी ली और गाय व बछड़े के मालिक की पतासाजी की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने बछड़े का अंतिम संस्कार कर दफन किया। जिसके बाद कोतवाली थाने पहुंच कर उन्होंने केस दर्ज कराया है। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर कार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।


Tags:    

Similar News

null