बैंक जलकर खाक, लगी थी भीषण आग

छग

Update: 2025-06-15 03:21 GMT

जगदलपुर। प्रतापगंज पारा में स्थित यूनियन बैंक में देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि बैंक में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, कितने रुपए का नुकसान हुआ है ये अभी स्पष्ट नहीं है। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 11 से 12 बजे के बीच बैंक से धुएं का गुबार उठा। आस-पास में रहने वाले लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन सिटी कोतवाली पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम को दी गई। दोनों ही टीमें मौके पर पहुंची। फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि, आग की लपटें इतनी अधिक थी कि बैंक पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। यहां कितने कैश थे या कितने के सामान थे फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। वहीं आग लगने की वजह शॉट सर्किट है या फिर अन्य कोई कारण यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Tags:    

Similar News

null