जलापूर्ति व्यवस्था में तकनीकी सुधार कार्य, आज इन इलाकों में सुबह नहीं आएगा पानी

छग

Update: 2025-07-14 18:22 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के गंगानगर और गोवर्धन नगर समेत कई इलाकों में आज सुबह (15 जुलाई 2025) पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-1 के अंतर्गत आने वाली 32 लाख लीटर क्षमता वाली जल टंकी का पुराना वॉल्व खराब हो गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। नगर निगम के अनुसार, खराब वॉल्व को हटाकर नया वॉल्व लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिस कारण 14 जुलाई की शाम को गंगानगर और गोवर्धन नगर क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रही थी और आज सुबह भी पेयजल वितरण नहीं हो पाएगा।
प्रभावित क्षेत्र:
गंगानगर
गोवर्धन नगर
गोंदवारा बस्ती (वार्ड क्रमांक 3)
सरदार टिम्बर मार्केट क्षेत्र
न्यू गोंदवारा
बिहारी मोहल्ला
न्यू आनंद नगर
रामेश्वर नगर
केबिन पारा
नगर निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जल्दबाजी में पानी संग्रह न करें, और आवश्यकतानुसार जल का सदुपयोग करें। कार्य पूरा होते ही संबंधित इलाकों में नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नगर निगम की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया है कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने हेतु आवश्यक तकनीकी कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
Tags:    

Similar News