जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेमेतरा। पुलिस ने हुक्का और बीयर के साथ एक लड़की समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो कार भी जब्त किया है। दरअसल, बेमेतरा थाना पुलिस उमरिया चौक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस ने इनके वाहनों को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पाया कि वाहन में हुक्का और बीयर रखा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक लड़की भी शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो कार भी जब्त किया है।

Tags: