भव्य कलश यात्रा के साथ श्री मारूति महायज्ञ की होगी शुरूआत

Update: 2023-03-25 11:52 GMT

महासमुंद। शहर के दादाबाड़ा में 6 अप्रेल से श्री मारूति महायज्ञ आयोजित है। कलश व जलयात्रा में साथ महायज्ञ की शुरूआत होगी। इसी सिलसिले में नगर पुरोहित पं पंकज महराज व यजमान विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मौजूदगी में श्री मारूति महायज्ञ को सफल बनाने समिति के सदस्यों व नागरिकों की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी को लेकर जिम्मेदारी तय की गई।

शनिवार की शाम शहर के दादाबाड़ा में श्री मारूति महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि शहर के दादाबाड़ा में 6 अप्रेल से 10 अप्रैल तक श्री मारूति महायज्ञ आयोजित है। कलश व जलयात्रा के साथ महायज्ञ की शुरूआत होगी। श्री मारूति महायज्ञ में मप्र जावरा के बालयोगी श्री विष्णु अरोड़ा मुख्य प्रवचनकर्ता होंगे। कलश यात्रा/ जल यात्रा तीन बजे प्रारंभ होगी। कलश व जलयात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। कलश सजाने के साथ वार्डों में आमंत्रण देने के साथ ही पाम्पलेट वितरण के लिए जिम्मेदारी तय की गई। वहीं प्रतिदिन सुबह सात से 9 बजे तक पूजन, दस बजे से 12 बजे तक यज्ञ, दोपहर 12 बजे मध्यान्ह आरती, दोपहर दो बजे से चार बजे तक भजन कीर्तन, सात अप्रैल से 9 अप्रैल तक शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक प्रवचन व शाम सात बजे आरती का कार्यक्रम होगा। 

Tags:    

Similar News

-->