Raipur. रायपुर। वरिष्ठ टीवी पत्रकार धर्मेंद्र द्विवेदी की माता यशोदा देवी का निधन हो गया है। 65 वर्ष की आयु में उनका देवलोकगमन हुआ। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडे, मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही समेत केंद्र व राज्यों के अनेक नेताओं व मंत्रियों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यशोदा देवी शिक्षाविद् एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक जमुना प्रसाद शास्त्री जी की धर्मपत्नी थीं।