महतारी वंदन से परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत कर रहीं सतबत्ती कश्यप
छग
Raipur. रायपुर। बस्तर जिले के ग्राम भैंसगांव निवासी सतबत्ती कश्यप के लिए राज्य शासन की महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल का मजबूत माध्यम बन रही है। योजना से प्राप्त सहायता राशि का उपयोग वह घरेलू जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग के लिए करने के साथ अपनी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए भी कर रही हैं। सतबत्ती अपनी पुत्री दीपिका के नाम पर पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत कर रही हैं, ताकि भविष्य में जरूरत के समय यह राशि परिवार के काम आ सके।सतबत्ती ने राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की राशि को रक्षाबंधन के पहले प्रदान करने के लिए सतबत्ती ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। वहीं इसे सराहनीय पहल निरूपित करते हुए कहा कि इससे त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई है।
सतबत्ती वर्ष 2010 से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के स्व सहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर वह क्षेत्र के हाट-बाजारों में वनोपज के संग्रहण, खरीदी और बिक्री का कार्य करती हैं। इसके साथ ही वह गांव में उचित मूल्य की दुकान का संचालन भी कर रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिला समूह की सदस्यों को रोजगार और आय का अवसर मिल रहा है। सतबत्ती ने आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए स्व सहायता समूह से ऋण लेकर अपने परिवार की भूमि पर निर्मित डबरी में मछलीपालन का व्यवसाय भी शुरू किया है। मछलीपालन से उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल रही है। बिहान समूह से मिली वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन ने उन्हें आय के अतिरिक्त साधन विकसित करने का अवसर दिया है। सतबत्ती ने रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की सहायता राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि योजना की राशि से परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की पढ़ाई और बेटी के भविष्य के लिए बचत करना संभव हो रहा है।