छत्तीसगढ़

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर रायपुर रेफर

jantaserishta.com
27 Aug 2026 2:26 PM IST
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर रायपुर रेफर
x
छत्तीसगढ़.
गरियाबंद: जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, धमतरी निवासी युवक को नशे की लत छुड़ाने के लिए घटना से एक दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के अगले ही दिन युवक ने बाथरूम में जाकर खुद को अंदर बंद कर लिया और फांसी लगाने का प्रयास किया।
युवक के काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर केंद्र में मौजूद लोगों को संदेह हुआ। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल जिला चिकित्सालय गरियाबंद ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और घटना की जांच कराए जाने की बात कही है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजह सामने आने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story