सोहन पोटाई जी के निधन समाचार से मन व्यथित है : रमन सिंह

Update: 2023-03-09 10:08 GMT

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सोहन पोटाई के निधन पर दुख व्यकत किया है। सोशल मीडिया में ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि 4 बार कांकेर से सांसद रहे भाजपा के कर्मठ नेता सोहन पोटाई जी के निधन समाचार से मन व्यथित है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

Tags:    

Similar News

-->