ग्रामीण संपर्क मजबूत-चमारी से जोगीदीप मार्ग पर त्वरित संधारण कार्य, आवागमन हुआ सुगम

छग

Update: 2025-11-20 18:06 GMT
Bemetara. बेमेतरा। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम चमारी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़क पर विभाग द्वारा त्वरित संधारण कार्य किया गया है। पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता मुकेश साकरकर ने बताया कि चमारी-डंगनिया-खपरी-केशला होते हुए जोगीदीप तक पहुँचने वाला 5.70 किमी लंबा मार्ग वर्ष 2020 में बनाया गया था, जो वर्तमान में 5 वर्ष की संधारण अवधि में शामिल है। अभियंता साकरकर के अनुसार, हाल ही में भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क के कुछ हिस्सों में क्षति आई थी।


कई स्थानों पर बी.टी. पैच उभर गए थे। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए झाड़ियों की सफाई, बी.टी. पैच की इमल्शन से भराई सहित आवश्यक संधारण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। वर्तमान में मार्ग की स्थिति सुगम एवं बेहतर है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और परिवहन को काफी सुविधा मिल रही है। विभाग ने बताया कि क्षेत्र की अन्य सड़कों पर भी आवश्यकता के अनुरूप संधारण कार्य निरंतर जारी है, ताकि ग्रामीण संपर्क और विकास की गति बनी रहे।
Tags:    

Similar News