Raipur रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 15 नवंबर को रायगढ़ और जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद जशपुर जिले के आरा में कोरल क्लब का शुभारंभ करेंगे और तपकरा में छठ महापर्व के आयोजन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 7:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। सुबह 7:25 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 8:25 बजे रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल स्थित ओपी जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनका समय आरक्षित रखा गया है।
सुबह 9:25 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगे। सुबह 9:50 बजे कॉलेज ग्राउंड पहुंचने के बाद वे कार से दशहरा मैदान जाएंगे। यहां सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री दशहरा मैदान से कॉलेज ग्राउंड के लिए निकलेंगे। वहां से 12:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:35 बजे ओपी जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे वे जशपुर जिले के आरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:50 बजे आरा स्थित हाई स्कूल मैदान हेलीपैड पहुंचकर मुख्यमंत्री आईटीआई जाएंगे। यहां दोपहर दो से तीन बजे तक वे चेतन सर्वांगीण कोरल क्लब के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 3:05 बजे मुख्यमंत्री आरा से हेलीकॉप्टर द्वारा तपकरा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेलीपैड पहुंचने के बाद रेस्ट हाउस जाएंगे। शाम 4:50 बजे वहां से छठ घाट के लिए निकलेंगे। शाम पांच से छह बजे तक मुख्यमंत्री तपकरा में छठ महापर्व के आयोजन में शामिल होंगे। शाम छह बजे छठ घाट से प्रस्थान कर 6:30 बजे कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।