रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, कोरबा जिला अध्यक्ष के रूप में गोपाल मोदी की नियुक्ति पर मंत्री राम विचार नेताम ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मंत्री नेताम ने अपने संदेश में कहा कि गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन निश्चित ही नए आयाम स्थापित करेगा और पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी के अनुभव और कार्यशैली से कोरबा जिले में संगठनात्मक मजबूती को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। मंत्री नेताम ने उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा, "आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।" कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।