राज्योत्सव: श्रम कल्याण की योजनाओं से रूबरू हो रहे हैं लोग

Update: 2021-11-01 12:08 GMT

रायपुर। राज्य स्थापना दिवस पर राज्य सरकार द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों, उपलब्धियों और योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है। छत्तीसगढ़ वन, खनिज और श्रम संपदा से भरा पूरा राज्य है। यहां के मेहनतकश मजदूर खेती किसानी के साथ ही निर्माण कार्यों और विभिन्न उद्योगों में बड़े पैमाने पर कार्यरत हैं। श्रम विभाग द्वारा राज्य के पंजीकृत श्रीमिकों को उनकी मेहनत का सही पारिश्रमिक दिलाने के साथ ही महिला श्रमिकों के लिए भगिनी प्रसूति सहायता योजना, बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना सहित 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। राज्योत्सव में आ रहे लोग योजनाओं से रूबरू हो रहे हैं। श्रम विभाग पंजीकृत श्रमिकों के लिए संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करने के साथ ही ब्रोशर, पाम्पलेट, दृश्य प्रदर्शन के जरिये लोगों तक पहुचाया जा रहा है, ताकि योजनाओं के तहत पात्रता रखने वाले श्रमिक इसका लाभ उठा सकें। श्रम विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित विभन्न उपकरणों- दस्ताना, जूते, कैप, गर्म वस्तु, एसीड आदि से आंखों और चेहरे को बचने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले सुरक्षा उपकरण प्रदर्शित किया गया है।

Tags:    

Similar News

-->