रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम ID हैक, अश्लील पोस्ट आया सामने

छग

Update: 2025-07-03 13:43 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस साइबर हमले का शिकार हो गई है। अज्ञात हैकर ने पुलिस की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर उसमें अश्लील कंटेंट पोस्ट कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस आपत्तिजनक पोस्ट में एलन मस्क की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है।

घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। पुलिस की आईडी पर किए गए पोस्ट को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने हैरानी जताई तो कुछ ने इस मामले को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कीं। फिलहाल साइबर सेल और तकनीकी टीम पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी को रिकवर करने में जुटी है। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि इस हैकिंग के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था।
Tags:    

Similar News