रायपुर पुलिस का बदमाशों पर बड़ा एक्शन, 106 की चेकिंग, 68 की कराई परेड
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया गया। पुलिस ने लगातार दो दिनों तक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत 106 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों की जांच की। इस दौरान 68 बदमाशों की परेड कराई गई और उन्हें अपराधों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं, सात बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही दो स्थायी और तीन गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन एवं सतत मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा की प्रभावी मॉनिटरिंग में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। पश्चिम जोन के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के निर्देशन और संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की। अभियान में थाना पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेंद्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन की पुलिस टीमें शामिल रहीं। इन नौ थाना क्षेत्रों में निवासरत गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों, रहन-सहन और आपराधिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई।
दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संबंधित थाना क्षेत्रों के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को तलब किया। पुलिस अधिकारियों ने उनसे उनकी वर्तमान गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। अभियान के तहत कुल 106 बदमाशों की चेकिंग की गई, जिनमें से 68 की परेड कराई गई। इस दौरान पुलिस ने सभी बदमाशों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हों। पुलिस ने बदमाशों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की हिदायत भी दी। इसके साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि पुलिस द्वारा थाने में उपस्थित होने के लिए बुलाए जाने पर वे तत्काल उपस्थित हों। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने ऐसे सक्रिय गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को भी चिह्नित किया, जो लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। ऐसे बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल सात बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पश्चिम जोन पुलिस ने फरार वारंटियों की पतासाजी के लिए भी कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान दो स्थायी वारंट और तीन गिरफ्तारी वारंट की तामिली सुनिश्चित की। इस प्रकार दो दिनों तक चले विशेष अभियान में बदमाशों की चेकिंग, परेड, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और वारंटों की तामिली सहित विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई की गई।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही उन्हें कानून का पालन करने और अपराधों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पश्चिम जोन पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के साथ ही गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।