रायपुर: पेट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में.

Update: 2025-07-17 05:19 GMT

रायपुर: थाना मंदिर हसोद क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में लूट व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में 11:00 बजे फाफाडीह चौक स्थित क्राइम ब्रांच गंज कार्यालय में प्रेसवार्ता ली जाएगी। 

बड़ी वारदात 

राजधानी रायपुर के साथ ही आसपास के इलाकों में इन दिनों कई बड़े अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इनमें लूटपाट, हत्या और रेप जैसे मामले शामिल है। ताजा मामला राजधानी से सटे मंदिर हसौद इलाके का है, जहां कुछ युवकों ने दुस्साहसिक तरीके से एक पेट्रोल पंप में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पंप के एक कर्मचारी की हत्या के बाद इस वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना इलाके के उमरिया के पेट्रोल पंप में देर रात कुछ युवक पहुंचे थे। उन्होंने लूटपाट के दौरान वहां मौजूद एक कर्मचारी की हत्या कर दी। उन्होंने दो कर्मियों पर चाकूओं से हमला किया था, जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कितनी रकम की लूटपाट की है, यह पता नहीं चल सका है।
Tags:    

Similar News