Raipur Breaking: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, तीन गंभीर

छग

Update: 2025-07-14 16:44 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी से सटे रायपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्राम कुर्रा के पास उस समय हुआ, जब दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकरा गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर 2 युवक, जबकि दूसरी बाइक पर 3 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। दोनों मृतकों के शवों को गोबरा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर (मॉर्चुरी) में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की शिनाख्त का कार्य किया जा रहा है ताकि उनके परिजनों को जल्द सूचना दी जा सके। यह हादसा न केवल तेज रफ्तार और असावधानी का परिणाम माना जा रहा है, बल्कि एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।
Tags:    

Similar News