Raipur Breaking: अवैध शराब बेचते संजू साहू उर्फ टमाटर गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की कार्रवाई

छग

Update: 2025-06-27 14:07 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू साहू उर्फ टमाटर पिता झड़ी राम साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी साईं राम चौक, गोवर्धन नगर, थाना खमतराई के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पाटीदार भवन के पीछे, गंगानगर रोड में एक युवक सफेद प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना खमतराई की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी संजू साहू शराब बेचते पकड़ा गया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15.300 बल्क लीटर (85 पौव्वा) देशी मदिरा मसाला जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,500 है, तथा मौके पर मौजूद ₹480 की बिक्री राशि जब्त की। कुल बरामद सामग्रियों की कीमत ₹8,980 आंकी गई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री, मारपीट और छेड़खानी जैसे मामलों में जेल जा चुका है। थाना खमतराई में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 703/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह, सहायक उप निरीक्षक रेखलाल भारती, आरक्षक सुमीत वर्मा एवं प्रदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags:    

Similar News