Raipur Breaking: परदेशिया तोमर बंधुओं पर रायपुर पुलिस ने रखा 5 हज़ार का इनाम

छग

Update: 2025-06-26 16:53 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी के थाना पुरानी बस्ती में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने सार्वजनिक उद्‍घोषणा जारी की है। फरार आरोपियों की सूचना देने पर ₹5000 का नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

मामला इस प्रकार है
थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 230/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 111(1) तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमें दो आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से पुलिस से फरार हैं।

फरार आरोपियों का विवरण
वीरेंद्र सिंह तोमर पिता: स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर उम्र: 43 वर्ष पता: ए-01, साईं विला, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)
रोहित तोमर पिता: स्वर्गीय ओमप्रकाश तोमर उम्र: 30 वर्ष पता: ए-01, साईं विला, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)
दोनों आरोपी दिनांक 05 जून 2025 को अपराध को अंजाम देने के पश्चात फरार हैं। पुलिस द्वारा निरंतर तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी समाज के लिए खतरा बन सकते हैं और भविष्य में गंभीर किस्म के अपराधों को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में उनका खुले में घूमना सार्वजनिक सुरक्षा के लिए घातक है।

इनाम की घोषणा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा दिनांक 26 जून 2025 को रेगुलेशन के पैरा 80-A के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह घोषणा की गई कि “जो कोई भी उपरोक्त फरार आरोपियों की सूचना देगा, उसे ₹5000 नगद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”
Tags:    

Similar News

null