छत्तीसगढ़
विधायक अजय चंद्राकर ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर जताया शोक, बताया व्यक्तिगत क्षति
Shantanu Roy
26 Jun 2025 7:23 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. दुबे केवल हास्य कविता के शिखर पुरुष नहीं थे, बल्कि वे छत्तीसगढ़ की साहित्यिक पहचान का जीवंत प्रतीक थे।
देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ के नाम का परचम लहराने वाले हास्य कविता के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जी के निधन का दुःख समाचार प्राप्त हुआ।
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) June 26, 2025
मेरा उनके साथ व्यक्तिगत और आत्मीय संबंध थे। कुरूद विधानसभा से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा— बीते दो दशकों से प्रतिवर्ष उनके नेतृत्व में… pic.twitter.com/fcfYsC9DYS
अजय चंद्राकर ने कहा कि उनका डॉ. दुबे जी से व्यक्तिगत और आत्मीय संबंध था। कुरूद विधानसभा से उनका गहरा जुड़ाव रहा। बीते दो दशकों से वे हर वर्ष होली की पूर्व संध्या पर रसरंग कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हँसाते और मंत्रमुग्ध करते रहे। विधायक ने कहा कि उनका जाना केवल एक कवि का जाना नहीं, बल्कि साहित्य और हास्य मंच की एक संपूर्ण पीढ़ी के मौन होने जैसा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Tagsअजय चंद्राकरसुरेंद्र दुबेपद्मश्रीनिधनहास्य कविरसरंग कवि सम्मेलनकुरूद विधानसभासाहित्यिक क्षतिAjay ChandrakarSurendra DubeyPadma Shrideathcomic poetRasrang Kavi SammelanKurud constituencyliterary lossछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





