Raipur Breaking: ऑपरेशन निश्चय: उड़ीसा के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-04-14 17:24 GMT
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑपरेशन निष्चय के तहत नारकोटिक एक्ट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर की गई, जिसमें नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा नेवरा के अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व में बड़ी कार्रवाई की गई थी। 28 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 22, सासाहोली स्थित
अटल निवास
में रेड कार्रवाई कर पुलिस ने महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार किया था। उस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट, 1,87,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट और 3 बटनदार चाकू सहित कुल लगभग 41.75 लाख रुपये की सामग्री जब्त की थी।

इस मामले की आगे की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की गई। पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए उड़ीसा के प्रणब कुमार नायक और सफीकुल रहमान खान को चिन्हित किया। इसके बाद पुलिस टीम उड़ीसा रवाना हुई और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरफ्तार महिला आरोपी मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट की सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और इसके अन्य लिंक की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

दोनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है- 
प्रणब कुमार नायक (29 वर्ष), निवासी केसिंगा थाना, जिला कालाहाण्डी, उड़ीसा और सफीकुल रहमान खान (35 वर्ष), निवासी सिमेलपाली थाना कोमना, जिला नुवापाड़ा, उड़ीसा।
पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क की End-to-End जांच की जा रही है और नशे के इस अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News