Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लोधी पारा स्थित क्रोमा इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम से सवा लाख रुपये का आईफोन चोरी हो गया है। घटना मंगलवार रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है, जब एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर शो-रूम में घुसा और आईफोन दिखाने के बहाने एक पीस जेब में रखकर चुपचाप निकल गया। शो-रूम कर्मचारी सुरेन्द्र यादव ने बताया कि व्यक्ति ने खरीदारी का झांसा दिया था। अगले दिन स्टॉक मिलान के दौरान जब एक आईफोन कम पाया गया, तब चोरी का पता चला। आईफोन की कीमत ₹1,29,900 बताई गई है। मामले की शिकायत पंडरी मोवा थाना में की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान में जुटी है।
अन्य चोरी की घटनाएं:
📍 देवेन्द्र नगर:
बोरियाखुर्द टिकरापारा निवासी रोशनी राव की एक्टिवा CG 04-AV 0810 गुरुवार दोपहर सिटी सेंटर मॉल के पीछे रोड से चोरी हो गई।
📍 श्याम नगर:
रेशम हीरवानी की बाइक CG 04-LG 9205 अज्ञात चोरों ने उड़ा ली।
📍 नेवरा, ग्राम बिलाड़ी:
मयंक यदु के सूने मकान में 25-26 जून की रात सेंधमारी हुई। चोर ताले तोड़कर एक लाख की बैटरी चुराकर फरार हो गए।
📍 ग्राम रीवा, मंदिर हसौद:
शुभम साहू के खेत में लगे सोलर पैनल और केबल वायर (कीमत करीब ₹10,000) चोरी हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, चोरी की बढ़ती घटनाओं से शहरी और ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।