Raipur Breaking: एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 21 चोर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-01-15 12:37 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से करीब तीन दर्जन एक्टिवा वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चोरी की गाड़ियों को खपाने और खरीदने वाले कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 36 नग एक्टिवा वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
दोपहिया वाहन
चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण लगाने और अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसे वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की पहचान, पतासाजी और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विशेष टीम द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का विश्लेषण करते हुए घटनास्थलों एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा नियमित पेट्रोलिंग और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अधिकतम चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया। इसी क्रम में टीम ने रवि भवन पार्किंग स्थल और आसपास के इलाकों में लगातार एक सप्ताह तक कैम्प कर निगरानी की, जहां से एक संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ने में सफलता मिली। पकड़े गए आरोपी की पहचान बोरियाकला मुजगहन निवासी रोशन रात्रे के रूप में हुई, जो इस गिरोह का मुख्य आरोपी है। पूछताछ में आरोपी रोशन रात्रे ने खुलासा किया कि वह मास्टर चाबी का उपयोग कर रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा वाहनों की चोरी करता था। चोरी के बाद वह इन वाहनों को खपाने के लिए अपने परिचित कमल जांगडे, गितेश कुमार पाटले और मुस्कान रात्रे को देता था।

पुलिस ने रोशन रात्रे से मिली जानकारी के आधार पर कमल जांगडे, गितेश कुमार पाटले और मुस्कान रात्रे को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की एक्टिवा वाहनों का कुछ हिस्सा स्वयं उपयोग करते थे, जबकि शेष वाहनों को अपने गांवों के रिश्तेदारों और परिचितों को बेच देते थे। इसके बाद पुलिस ने चोरी की वाहन खरीदने वाले कुल 17 अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 36 नग चोरी की एक्टिवा वाहन बरामद की है। इनमें से 24 एक्टिवा वाहनों के संबंध में थाना सिविल लाइन, डी.डी.नगर और गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट द्वारा वर्ष 2026 में महज 15 दिनों के भीतर कुल 44 दोपहिया वाहन जब्त किए जा चुके हैं।

जो वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस ने सभी 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है और क्या अन्य शहरों या जिलों में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें, वाहन लॉक की नियमित जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी
01. रोशन रात्रे पिता मालिक राम रात्रे उम्र 22 साल निवासी बजरंग चौक मठपारा बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर (मुख्य आरोपी)।
02. कमल जांगडे पिता डेरहा राम उम्र 43 साल निवासी औरी सरकारी आस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी ।
03. गितेश कुमार पाटले पिता गंगा प्रसाद पाटेल उम्र 23 निवासी औरी सरकारी अस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी।
04. मुस्कान रात्रे पति गौतम रात्रे उम्र 37 साल निवासी ग्राम चींचा नवा रायपुर सेक्टर 07 थाना मंदिर हसौद रायपुर।
05. कुलेश्वर मारकण्डेय पिता खोरबहरा राम मारकण्डेय उम्र 43 साल निवासी ग्राम सेमरा कुम्हारपारा थाना भखारा जिला धमतरी।
06. साहिल रात्रे पिता मुक्ति रात्रे उम्र 25 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर
07. लोकेश कुमार साहू पिता जगत राम साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम भुरका थान गोबरानवापारा चौकी चम्पारण जिला रायपुर।
08. भीषम मारकण्डेय पिता नरेश मारकण्डेय उम्र 30 साल निवासी ग्राम मेण्डरका थाना कुरूद जिला धमतरी।
09. हरीशचंद्र यादव पिता दल्लू यादव उम्र 27 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर।
10. ओमप्रकाश गायकवाड़ पिता राजू लाल गायकवाड़ उम्र 22 साल निवासी ग्राम अहेरी थाना नंदनी जिला दुर्ग।
11. धनेश्वर टण्डन पिता पति राम टण्डन उम्र 32 साल निवासी ग्राम पटेवा थाना गोबरानवापारा रायपुर।
12. केदार पाटले पिता दसवंत पाटले उम्र 39 साल निवासी ग्राम कल्ले थाना कुरूद जिला धमतरी।
13. अनुप कुमार जांगड़े पिता दयाराम जांगड़े उम्र 49 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
14. संजय कुमार पिता गणेश उर्फ डहरिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
15. प्रीतम चंदेल पिता संतोष चंदेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
16. विनोद पाटले पिता भागीराम पाटले उम्र 40 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
17. संतोष निर्मलकर पिता गेन्दु निर्मलकर उम्र 45 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
18. मनोज बघेल पिता इन्द्रराम बघेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
19. सागर लहरे पिता दुखित राम लहरे उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
20. इंजमाम बंजारे पिता उभय बंजारे उम्र 18 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
21. मोंटू बघेल पिता कलीराम बघेल उम्र 21 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
Tags:    

Similar News