Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग सड़क पर मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
Tags: