Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 31.08.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत गुरूमुख सिंह नगर आम रोड पर अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे हुये आरोपी वंश उर्फ मोनू उईके को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 30 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 3300/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 349/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- वंश उर्फ मोनु उईके पिता मुलचंद उईके उम्र 20 वर्ष पता गुरूमुख सिंह नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर (छ. ग)।
Tags: