बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ की लाश अर्धनग्न हालत में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, अधेड़ व्यक्ति का शव आज व्यापार विहार में SBI बैंक के पास मिला। हैरानी की बात ये है कि उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए।
बताया जा रहा है कि मृतक को क्षेत्र में भीख मांगते और कचरा बीनते देखा जाता था। हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अधेड़ की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Tags: