Raipur. रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र के झंडा चौक शिवानंद नगर में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को धमकाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। खमतराई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक की पहचान अल्फाज खान उर्फ आशु (पिता शेरखान), उम्र 24 वर्ष, निवासी झंडा चौक शिवानंद नगर, याकूब का घर, थाना खमतराई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध क्रमांक 443/25 पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। खमतराई थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी द्वारा क्षेत्र में दहशत फैलाने की शिकायतें पहले भी सामने आई हैं। पुलिस की तत्परता से कोई बड़ी घटना होने से पहले ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।
Tags: