रायपुर। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (इंजन ड्राइवर) से सम्बध्द दपूमरे के ड्राइवर आज यानि सोमवार को आधे दिन का प्रदर्शन करेंगे। यह दपूमरे के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर स्थित सभी लोको शेड के सामने होगा। एसोसिएशन नै एक पोस्टर जारी कर बताया कि प्रदर्शन या नाम मुंडी गरम प्रदर्शन दिया गया है। उनका कहना है कि इन दिनों इंजन का तापमान 56 डिग्री तक होता है । ऐसी स्थिति में वे काम कर रहे हैं। जब 2 की कार एसी,वाइपर,प्रोट्क्टर और सुविधाजनक सीट युक्त बनाई जाती है तो 16 करोड़ के इंजन में ये सुविधाएं क्यों नहीं । रेल प्रशासन जवाब दे।

संगठन ने कहा है कि 20-25 डिग्री के ठंडे आफिसों में बैठने वाले डीआरएम,मातहत अफसरों की गुलामी की गर्मी से परेशान है। इंजन में सीवीवीआरएस लगाकर ड्राइवरों की निजी जिंदगी में दखल देने की तैयारी की जा रही है ।आश्चर्य की बात है कि इंजन में टूल्स,वाइपर,फॉग डिवाइस और एसी लगाने बजट नहीं है लेकिन कैमरे लगाने के लिए है। इन्हीं सब स्टाफ विरोधी कृत्यों को लेकर आज प्रदर्शन करेंगे।

Tags: